राजधानी में सीएम ने फहराया तिरंगा, बोले- नक्सलवाद से मुक्त, अब शांति, विकास की राह पर।

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai highlights success in fight against Naxalism on Independence Day

स्वतंत्र बोल
रायपुर 15 अगस्त 2026. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी के पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और सरकार की उपलब्धियों के साथ आने वाले विकास कार्यों को लेकर कई घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब समाप्त हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति, सुरक्षा जवानों के अदम्य साहस और प्रदेश की जनता के समर्थन से वह काम संभव हुआ, जिसे कभी असंभव माना जाता था।

ad

youtube

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जवानों के साहस और लोगों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन और योगदान को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी को देखने की अपील करते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी 15 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में जानकारी मिलेगी और इससे निश्चित रूप से ज्ञानवर्धन होगा।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टाउन हॉल के रेनोवेशन के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि टाउन हॉल ऐतिहासिक स्थल है और इसके जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। आने वाले समय में इसका रेनोवेशन कराया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक के रेनोवेशन के लिए भी 50 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक छत्तीसगढ़ के अमर शहीदों की स्मृति से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है और वहां भी आवश्यक रेनोवेशन कराया जाएगा।