अतिथि व्याख्याताओं का हल्लाबोल, 6 मांगों को लेकर धरना…

स्वतंत्र बोल
रायपुर 12 अगस्त 2026 अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता पीएचडी, नेट, सेट कल्याण संघ रायपुर ने 12 अगस्त को ग्राम तूता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अतिथि व्याख्याताओं ने धरने में शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

ad

अतिथि व्याख्याताओं ने धरने के दौरान छह प्रमुख मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अतिथि व्याख्याताओं की समस्याओं और मांगों का निराकरण किया जाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया गया।

youtube

संघ की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रदर्शन के जरिए अतिथि व्याख्याताओं ने अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया। धरने में शामिल सदस्यों ने अपनी समस्याओं को लेकर सरकार से सकारात्मक पहल और उचित कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान अतिथि व्याख्याताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई और सरकार से उनके मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। संघ का कहना है कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रयासरत अतिथि व्याख्याताओं के हित में जल्द ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।