बलौदाबाजार में महिला की हत्या, देवर से पूछताछ जारी

बलौदाबाजार के सिविल लाइन क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला पुष्पा ध्रुव की हत्या के मामले की जांच करती पुलिस। महिला का शव घर के पीछे बाड़ी में खून से सनी हालत में मिला, जबकि पुलिस ने संदेह के आधार पर देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

स्वतंत्र बोल

ad

 बलौदाबाजार 11 जुन 2026 | में महिला की निर्मम हत्या, घर के पीछे खून से सनी लाश मिली, देवर हिरासत में बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक महिला की निर्मम

youtube

हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में

पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के देवर को हिरासत में लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 20 सिविल लाइन क्षेत्र निवासी

पुष्पा ध्रुव (29 वर्ष), पति सोमनाथ ध्रुव, का शव उनके घर के पीछे स्थित बाड़ी में खून से लथपथ हालत में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच

गए। महिला की हालत देखकर लोगों के होश उड़ गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से कई बार वार किया गया था। हमलावर ने पत्थर

या किसी वजनदार वस्तु का इस्तेमाल कर महिला की बेरहमी से हत्या की। वारदात की क्रूरता को देखते हुए पुलिस भी मामले को गंभीरता से जांच रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली

पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के देवर देवेंद्र ध्रुव को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं परिजनों और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं ताकि हत्या के पीछे

की असली वजह सामने आ सके। कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि महिला का शव घर के पीछे बाड़ी में मिला है। मृतका के चेहरे और सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किए

जाने के निशान हैं। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जो रिश्ते में मृतका का देवर बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और परिजनों से पूछताछ के बाद ही

घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।