स्वतंत्र बोल
रायपुर 05 जून 2026: भारतमाला परियोजना भूमि अधिग्रहण मुआवजा वितरण में हुए करोड़ों के कथित घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर जोनल कार्यालय की टीम ने अभनपुर निवासी जय प्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अफसरों के साथ मिलकर रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर की जमीनों के छोटे टुकड़े कर फर्जी तरीके से करोड़ों का मुआवजा कमाया गया।
भारतमाला परियोजना में ED का बड़ा एक्शन! मुआवजा घोटाले में अभनपुर के युवक की गिरफ्तारी से हड़कंप

