स्वतंत्र बोल
रायपुर 07 मई 2026. कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कांग्रेसी नेताओ पर मेहरबान है। मंत्री द्वारा कांग्रेसी नेताओ के लिए आने जाने की व्यवस्था कर रही तो उनके स्टाफ मंत्री के वीआईपी कोटे से वीआईपी कोटे से रेलवे में टिकट बुक करते है। लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर से पहली बार विधायक और मंत्री बनी है ऐसे में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में हो. दरअसल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निज सहायक विकास सिन्हा द्वारा वीआईपी कोटे से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के लिए रेलवे में ट्रैन का टिकट बुक कराया गया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। टिकट 14 मई 2025 को मंत्री के निज सहायक विकास सिन्हा के द्वारा बुक कराया गया था,जिसका पीएनआर नंबर 6252553693 , ट्रैन नंबर अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस 18242 है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति के लिए 14 मई 2025 को सेकंड एसी में दो टिकट बुक कराया गया था।
सड़क में घमासान, अंदर भाईचारा-
बीजेपी और कांग्रेस के नेता सड़क से लेकर सदन तक एक दूसरे के खिलाफ तीखा बयानबाजी करते है, बहस ऐसा कि तलवारे चल जाए.. पर उनमे भाईचारा चलता है। मंत्री के कोटे से अमरजीत भगत के लिए बुक कराइ गई यह टिकट तो यही कहानी बयां कर रही है,,ऐसे में जमीन में सर फुट्टोवल करने वाले कांग्रेस और बीजेपी के जमीनी कार्यकर्ताओ को सोचना चाहिए। इस खबर पर मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई पर हमेशा की तरह उनका फ़ोन ब्यस्त रहा।



