स्वतंत्र बोल
रायपुर 22 अप्रैल 2026. महिला बाल विकास विभाग में साड़ी खरीदी में भ्रष्टाचार सार्वजानिक होने के बाद हड़कंप मचा हुआ। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.94 लाख आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए विभाग ने साड़ियां ग्रामोद्योग विभाग से खरीदी थी। साल 2025-26 में फिर एक बार साड़ियां खरीदने टेंडर और वर्कऑर्डर हुआ, पर वर्तमान में उपजे विवादों से जाँच के निर्देशों के बाद फ़िलहाल इसे होल्ड कर दिया गया है। बताते है इस खरीदी में भी बड़ा खेल हुआ है, जिसमे महिला बाल विकास के तत्कालीन संचालक और सप्लायर शामिल है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
महिला बाल विकास सीधे साडी ना खरीदकर ग्रामोद्योग बोर्ड से खरीदता है, विभाग ने साड़ी खरीदी का पैसा ग्रामोद्योग विभाग को ट्रांसफर किया और ग्रामोंद्योग विभाग ने तीन से अधिक फर्मो से ख़रीदा है। ग्रामोद्योग बोर्ड ने छत्तीसगढ़ ग्रामोद्योग वस्त्र भंडार अभनपुर, जागृति उद्योग धमतरी, छाया ग्रामोद्योग रायपुर और आकाश ग्रामोद्योग रायपुर को सप्लाई का ऑर्डर जारी किया था। विभागीय सूत्रों के अनुसार सभी फर्मो का संचालक एक ही व्यक्ति किसी केतन दोषी को बताया जाता है। जब स्वतंत्र बोल ने इन फर्मो की पड़ताल की तो सिर्फ जागृति उद्योग धमतरी की जानकारी मिल पाई जिसका संचालक जागृति दोषी को बताया गया, उसके अलावा अन्य फर्मो की कोई जानकारी नहीं मिली।
साड़ियों में हुए कमीशनखोरी के खेल में महिला बाल विकास के तत्कालीन संचालक पदुम सिंह एल्मा शामिल है, जो तत्कालीन में प्रबंध संचालक ग्रामोद्योग बोर्ड भी थे। उन्होंने पैसा संचालक महिला बाल विकास के अधिकार से ग्रामोद्योग बोर्ड को ट्रासंफर किया और वहा से इन्ही चारो फर्मो को कार्यदेश जारी कर दिया। केतन दोषी डीएमएफ घोटाले में शामिल रहा है, उसके धमतरी स्थित निवास में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने नवंबर 2025 र्में छापेमारी किया था। उसके घर से भी दस्तावेज जब्त हुआ था।
