स्वतंत्र बोल
रायपुर 20 अप्रैल 2026. राजधानी के संतोषी नगर से लालपुर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 40 करोड़ रूपये स्वीकृत किया है, साढ़े 7 किलोमीटर लंबे सड़क के चौड़ीकरण की मांग वर्षो से हो रही है। राशि स्वीकृत होने के बाद लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सड़क का निरिक्षण किया और चौड़ीकरण में बाधा उत्पन्न करने वाले घरो को चिन्हांकित कर नोटिस जारी किया है। उक्त सड़क वार्ड 59 और 55 को जोड़ता है , सड़क के बनने से प्रतिदिन लाखो लोगो को जाम से निजात मिलेगी तो संतोषी नगर से पचपेड़ी नाका चौक तक ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
सड़क चौड़ीकरण में करीब 1300 मकान प्रभावित होंगे जिन्होंने, नहर पर कब्ज़ा कर घर और दूकान बना रखा है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
बीजेपी नेता और अधिकारियो का सरंक्षण-
सड़क के दोनों किनारे बड़ी संख्या में मकान और दूकान बने हुए और लगातार बनते जा रहा है। नहर को पाटकार लोग दुकान, मकान, काम्प्लेक्स के साथ मंदिर बना रहे है। इस वार्ड 59 के पार्षद अंजलि जीतेन्द्र गोलछा और वार्ड 55 के पार्षद विनय प्रताप सिंह ध्रुव है, जोन अध्यक्ष बद्री गुप्ता है,, तीनो ही बीजेपी से है। निगम के अधिकारियो ने लगातार बन रहे दुकानों को तोड़ने नोटिस भी जारी किया, नहर रोड में बने काम्प्लेक्स को निर्माण के दौरान दो बार बुलडोजर भी चलाया गया था, उसके बाद भी काम्प्लेक्स बना दिया गया। निगम सूत्रों के अनुसार अवैध कब्जो और निर्माण को निगम के बीजेपी नेताओ का सरंक्षण है जो निजी हितो और वोटबैंक की राजनीती के चलते अवैध कब्जो पर बुलडोजर चलने से रोक रहे है। ऐसे में नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के कब्ज़ा मुक्त शहर अभियान को ठेंगा दिखाया जा रहा है।
अफसरों की चुप्पी-
सड़क चौडीकरण और अवैध कब्जो पर कार्यवाही के संबंध में निगण के जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है। जोन कमिश्नर हितेंद्र यदु द्वारा मार्च में होली के तुरंत बाद तोड़ने का दावा किया गया था, अब उन्होंने चुप्पी साध ली है। इस मामले में वे कुछ भी कहने से बच रहे है।


