स्वतंत्र बोल
नासिक/महाराष्ट्र,04 अप्रैल 2026: महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे शिवाजीनगर क्षेत्र में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे कुएं में जा गिरी। इस भयावह हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डिंडोरी तालुका में इस हादसे ने शोक की लहर फैला दी है।
जानकारी के मुताबिक, शिवाजीनगर स्थित राजे बैंक्वेट हॉल में वडजे क्लासेस द्वारा एक मीटिंग आयोजित की गई थी, जिसमें इंदौर से दरगोड़े परिवार भी शामिल हुआ था। मीटिंग खत्म होने के बाद परिवार अपनी मारुति एक्सएल कार से वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे पानी से भरे कुएं में जा गिरी।
कुएं में पानी भरा होने के कारण स्थिति और भी भयावह हो गई। देखते ही देखते पूरी कार पानी में डूब गई, जिससे किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर तहसीलदार मुकेश कांबले, पुलिस इंस्पेक्टर भगवान माथुरे सहित प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन कुएं की गहराई और पानी की वजह से बचाव कार्य में भारी दिक्कतें आईं। आधी रात के बाद दो क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला जा सका।
कार से 8 शव बरामद किए गए, जबकि एक मासूम बच्ची की तलाश के लिए अलग से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कुछ समय बाद उसकी भी लाश कुएं से बरामद हुई।
इस हादसे में जान गंवाने वालों में सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े (32), रेशमा सुनील दरगोड़े (27), राखी उर्फ गुणवंती (10), माधुरी अनिल दरगोड़े (13), श्रवणी अनिल दरगोड़े (11), आशा अनिल दरगोड़े (32), श्रेयश अनिल दरगोड़े (11), सृष्टि अनिल दरगोड़े (14) और समृद्धि राजेश दरगोड़े (7) शामिल हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। डिंडोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस खौफनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही के खतरनाक अंजाम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
