स्वतंत्र बोल
रायपुर 03 सितंबर 2025. जिला सहकारी बैंको में उलटफेर का दौर शुरू हो गया है। जिला सहकारी बैंक अंबिकापुर के सीईओ एसपी सिंह को अपैक्स बैंक रायगढ़ भेजा गया तो मुख्यालय में पदस्थ श्रीकांत चंद्राकर को अंबिकापुर जिला सहकारी बैंक का सीईओ बनाया गया है। उधर अपैक्स बैंक रायगढ़ में पदस्थ पंकज सोढ़ी को अपैक्स बैंक मुख्यालय में पोस्टिंग दी गई है। बताते है कि पंकज पारिवारिक कारणों से रायपुर आना चाह रहे थे, जिसके बाद उन्हें रायपुर बुलाया गया है। उधर करीब साल भर से सस्पेंड चल रहे सुधीर सोनी, सुनील कुमार वर्मा को बहाल करते हुए अप्पेक्स बैंक मुख्यालय में पोस्टिंग दी गई है। दोनों ही राजनांदगांव में नवाज खान के कार्यकाल में भर्तियों के चलते सस्पेंड रहे, बताते है की जाँच में दोनों को क्लीन चिट मिल गई है।
उधर रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर में सीईओ बदले जा सकते है। दुर्ग के जिला सहकारी बैंक के सीईओ इसके जोशी इस महीने सेवानिवृत होंगे। जोशी ने सेवावृद्धि के आवेदन भी दिया है, हालाँकि उन्हें सेवावृद्धि मिलने की संभावना बेहद कम है।


