Breaking: छत्तीसगढ़ बीजेपी के कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, देखें किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2025 08 13 at 13.40.08

स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों को नियुक्ति किया है। संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं।

ad

जिनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

youtube

 

अलग-अलग कार्यक्रमों में मिलेगी जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बनी। नए उपाध्यक्षों को पार्टी की रणनीति निर्माण और जनसंपर्क कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि महामंत्री संगठनात्मक कार्यों और कार्यक्रमों के संचालन का नेतृत्व करेंगे।

बुनकर प्रकोष्ठ के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर रायपुर में हुआ प्रेसवार्ता

बताया जा रहा है यह विस्तार बीजेपी के बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और चुनावी लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठनात्मक मजबूती और जनाधार विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी।