चैतन्य की गिरफ्तारी के विरोध में कल कांग्रेस का चक्का जाम

स्वतंत्र बोल
रायपुर 21 जुलाई 2025: कल पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चक्का जाम करेगी. नेशनल हाईवे और जो भी प्रमुख मार्ग हैं उसको 12:00 बजे से 2:00 बजे तक जाम करने की कांग्रेस की योजना है. 18 तारीख को विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर सुबह-सुबह ही ED की रेड पड़ती है. ED के साथ सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहते हैं. 7 घंटे तक पूछताछ भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से होती है. जिसके बाद ED चैतन्य बघेल को हिरासत में लेती है.

जब इस मामले की जानकारी भूपेश बघेल को होती है कि उनकी बेटी चैतन्य बघेल को ED ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करने जा रही है तो तत्काल विधानसभा सत्र के दौरान ही विपक्ष सत्र का वर्कआउट करता है और सदन से निकलकर सीधे ED दफ्तर पहुंचकर पूरे कांग्रेसी और वरिष्ठ नेता ED के कार्यवाही का विरोध करते है. चैतन्य के गिरफ्तारी के बाद से ही पूरी कांग्रेस ED का जमकर विरोध कर रही है. गौरतलब है कि ED ने 18 जुलाई को चैतन्य को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जिसके बाद कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मिली थी.

राज्यपाल रमन डेका ने की प्रधानमंत्री जनमन योजना की समीक्षा