स्वतंत्र बोल
रायपुर 19 जुलाई 2025: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद ही करीबी और तांत्रिक केके श्रीवास्तव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. उनके ऊपर एक महिला ने पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है. अमलतास कॉलोनी में रहने वाली रतना यादव ने बिल्डर केके श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

रत्ना यादव का आरोप है कि उनके पति राजेश यादव और केके श्रीवास्तव के बीच बेहद ही गहरी मित्रता थी और दोनों ने मिलकर अमलतास कॉलोनी नर्मदानगर में प्लाट खरीद कर उसके ऊपर मकान बनवाकर बेचने का व्यावसायिक शुरू किया था.
सीएम साय के प्रयास से धान उपार्जन में सरकार ने रचा कीर्तिमान
महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि पति की मृत्यु के बाद केके श्रीवास्तव ने रत्ना को उनके हिस्से की राशि एक करोड़ रुपए देने का वादा किया था लेकिन आज तक उन्हें केके श्रीवास्तव ने यह राशि नहीं दी है और ना ही जमीन का कोई हिस्सा दिया है. रत्ना यादव ने बताया कि श्रीवास्तव ने अपने कर्मचारियों के माध्यम से जमीन का कागज भी ले लिया जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास मौजूद है.


