100 दिन पूरे करने पर CM रेखा गुप्ता ने जारी किया वर्क बुक

सरकार गठन के 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार का वर्क बुक (रिपोर्ट कार्ड) पेश किया। सीएम रेखा गुप्ता ने वर्क बुक जारी करते हुए कहा कि ये दिल्ली कि विकास यात्रा का एक डॉक्यूमेंट हैं। हमने जनहित में सब किया है। इसे लोगों के बीच ले जाएंगे। अगले 10 दिन हमारे विधायक, मंत्री और पार्षद लोगों के बीच जाएंगे। वर्क बुक जारी करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “पिछली सरकार नाम करने वाली थी, ये सरकार काम करने वाली है। शीश महल में रह कर कुछ काम नहीं किया गया। हम विकसित दिल्ली के लिए काम करेंगे।”

‘हम सेवा वाली सरकार…’

उन्होंने आगे कहा कि ⁠हमारा एक-एक दिन लोगों के लिए है, ⁠विकसित दिल्ली विकसित भारत के नाम पर काम करना है। एक ऐसी सरकार, जो पूरी तरह से दिल्ली के लोगों के लिए समर्पित है। मैंने जो बजट प्रस्तुत किया, उसको इम्प्लीमेंट करने के लिए पूरी सरकार लगी है। पहले से भी अधिक जीएसटी रेवेन्यू मिला है।

रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “⁠कल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम करेंगे और लोगों के बीच जाएंगे। पिछली सरकार ने अरबों के शीश महल में रह कर कुछ नहीं किया। ⁠ये काम करने वाली सरकार है। वो मेवा वाली सरकार थी, हम सेवा वाली सरकार हैं, जनहित मे काम करने वाली सरकार हैं। जनता को कार्य का ब्यौरा देंगे।”