स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मूणत ने आज 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रातः अग्रसेन चौक स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मूणत ने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सभी के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभारी हूं। मेरा सदैव प्रयास रहेगा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर कार्य करता रहूं।” दिनभर उनके निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। आम नागरिकों से लेकर भाजपा कार्यकर्ता, नेता, और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे।
प्रमुख नेताओं की शुभकामनाएं
राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय* ने एक्स पर लिखा: “रायपुर पश्चिम के जनप्रिय विधायक श्री राजेश मूणत जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”
पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह* ने एक्स पर लिखा:
“भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, रायपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक श्री राजेश मूणत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। रायपुर पश्चिम और भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ आपके मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़े, यही कामना है।”
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव* ने लिखा:
“भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक मा. श्री राजेश मूणत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।”
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा* ने लिखा:
“रायपुर पश्चिम के जनप्रिय विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव* ने लिखा:
“भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक राजेश मूणत , आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।”
राज्य के विकास में मूणत का योगदान*
राजेश मूणत को छत्तीसगढ़ में विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में उन्होंने 15 वर्षों तक लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, परिवहन जैसे अहम विभागों के मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया। लोक निर्माण मंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेशभर में सड़कों का जाल बिछाया, ओवर ब्रिज, फ्लाईओवर और कई महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण कराया। परिवहन मंत्री के तौर पर भ्रष्टाचार रोकने हेतु कई सख्त निर्णय लिए। नगरीय प्रशासन मंत्री रहते हुए उन्होंने शहरी इलाकों को सुविधायुक्त बनाने के लिए सतत प्रयास किए। अपने विधानसभा क्षेत्र रायपुर पश्चिम के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले श्री मूणत ने इस क्षेत्र को छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक विकसित विधानसभा में बदल दिया। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया, चाहे वह महंगी बिजली हो, अवैध निर्माण, या प्रशासनिक भ्रष्टाचार—उन्होंने सड़क से सदन और अदालत तक लड़ाई लड़ी।
