स्वतंत्र बोल
रायपुर 24 अप्रैल 2025: राजधानी के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंगोराभाठा आयोध्या नगर स्थित एक मकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी गई नकदी और जेवरात सहित कुल लगभग ₹25,000 का सामान बरामद कर लिया गया है। प्रार्थी धनेश साहू ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 11 अप्रैल 2025 को अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली गया हुआ था। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी व लॉकर को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी कर ली।
मामले में थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 172/25 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जांच शुरू की गई। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान आयोध्या नगर चंगोराभाठा निवासी राजा देवांगन को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। उसने कबूल किया कि उसने अपने साथी लल्ला यादव उर्फ सोमनाथ यादव के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए जेवरात और नकदी जब्त कर ली गई है।
जांच और गिरफ्तारी में इन अधिकारियों की रही प्रमुख भूमिका:


