स्वतंत्र बोल
रायपुर 27 मार्च 2025. छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर कला, संस्कृति और परंपरा को बनाए रखने वाले सभी रंगकर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कलाओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर जीवित रहेगी और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विश्व रंगमंच दिवस का उद्देश्य रंगमंच और नाट्य कला को बढ़ावा देना और समाज में उनकी महत्ता को रेखांकित करना है। छत्तीसगढ़ की नाट्य परंपरा विशेष रूप से लोकनाट्य, रामलीला, पंडवानी और अन्य पारंपरिक विधाओं के माध्यम से समाज को शिक्षित और मनोरंजन प्रदान करती रही है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
कला संस्कृति और परंपरा को व्यक्त करने के माध्यम को बनाए रखने वाले विश्व रंगमंच दिवस की हार्दिक बधाई।
कलाओं के संरक्षण और प्रचार से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।#WorldTheatreDay pic.twitter.com/xktcR39z0B
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) March 27, 2025
राज्य सरकार भी इन कलाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का सशक्त जरिया भी है। सरकार रंगमंच कलाकारों और रंगमंच संस्थानों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। हर साल 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है, जिसे 1961 में अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) द्वारा स्थापित किया गया था। इस दिन दुनिया भर में रंगमंच से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और नाट्यकला को संरक्षित करने के संकल्प लिए जाते हैं।
