हिंडन एयरपोर्ट से अब मुंबई के लिए 10 मार्च से पहली फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। इस फ्लाइट से गाजियाबाद से मुंबई का सफर केवल 2.15 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। मुंबई के अलावा, कल से बेंगलुरु के लिए दिन में दूसरी उड़ान की शुरुआत होने जा रही है। यह सीधी फ्लाइट मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए शुरू होगी।
Ghaziabad To Mumbai Flight:मुंबई और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट
कल मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होगी। इस फ्लाइट में 170 सीटें होंगी, जिसका संचालन 1 बजे हिंडन से मुंबई के लिए किया जाएगा, जो मुंबई में 3:45 बजे लैंड होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इस फ्लाइट में 80 फीसदी टिकट बुक हो चुके हैं। गोवा, कोलकाता और बेंगलुरु के बाद यह फ्लाइट शुरू की जाएंगी। वहीं, बेंगलुरु के लिए दूसरी फ्लाइट का भी कल से ही संचालन होगा।
Ghaziabad To Mumbai Flight:क्या रहेगा शेड्यूल?
10 मार्च को पहले मुंबई से गाजियाबाद के लिए फ्लाइट उड़ान भेरगी। जिसकी टाइमिंग सुबह साढ़े नौ बजे तय की गई है। दोपहर 12:10 बजे यह फ्लाइट हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यहां से दोपहर एक बजे फिर से मुंबई के लिए उड़ान फ्लाइट उड़ान भरेगी, जो शाम 3:45 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर लैंड करेगी।
Ghaziabad To Mumbai Flight:कितने शहरों के लिए फ्लाइट?
इसके पहले हिंडन एयरपोर्ट से आदमपुर, नांदेड़, किशनगढ़, लुधियाना और बठिंडा के लिए भी घरेलू उड़ानों की शुरुआत की गई। वहीं, बेंगलुरु, गोवा और कोलकाता के लिए बिजनेस फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा है। इसी के साथ हिंडन एयरपोर्ट पर मुंबई की फ्लाइट जुड़ने के साथ यह 9वां शहर बन जाएगा।
इस एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू होने के कई फायदे होंगे। जिसमें नोएडा, दिल्ली, हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर जैसे शहरों के लोगों को सफर में आसानी होगी। कहा जा रहा है कि इस एयरपोर्ट से जितनी ज्यादा फ्लाइट्स का संचालन होगा, उससे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर भी लोगों की भीड़ कम होगी।Pre-Diabetes Symptoms:कहीं आपको शुगर तो नहीं? रात को दिखने वाले इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज


