दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, पहले 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ

दिल्ली

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली, 22 फरवरी 2025
:
हा
ल ही में संपन्‍न दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हास‍िल करने वाले सभी 70 नवनिर्वाचित विधायक 24 फरवरी से शुरू हो रही दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। यह सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगी।तीन दिवसीय सत्र में विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा।

ad

24 फरवरी (सोमवार) को सुबह 11 बजे नई विधानसभा का पहला सत्र शुरू होगा। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली शपथ दिलाएंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। जब तक विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता, वह प्रोटेम स्पीकर के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे विधानसभा स्पीकर का चुनाव किया जाएगा।

youtube

25 फरवरी को विधानसभा के इस सत्र में उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण होगा। इसके बाद विधानसभा के पटल पर सीएजी रिपोर्ट रखी जाएगी। एलजी के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगी।

27 फरवरी को सदन में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

बता दें कि जो सदस्य 24 फरवरी को शपथ लेने में असमर्थ हैं, वे बाद में विधान सभा की किसी भी बैठक में सचिव को सुबह 11 बजे तक तक सूचना देकर शपथ ले सकेंगे।

इसके अलावा तय तिथि के अनुसार ही विधानसभा की बैठकें चलेंगी, जब तक कि विधानसभा अध्यक्ष अन्य कोई निर्देश न दें।

ज्ञात हो कि आठवीं विधानसभा के पहले सत्र में 25 फरवरी को दिल्ली की बीजेपी सरकार सीएजी रिपोर्ट पेश कर अपने उस वादे को पूरा करेगी, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने किया था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान विपक्ष में बैठी बीजेपी ने मांग की थी कि सीएजी रिपोर्ट को पेश किया जाए। लेकिन, रिपोर्ट पेश नहीं की गई थी।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में पहली कैबिनेट की बैठक में सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा हुई थी। इस दौरान 14 सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई थी। दिल्ली की बीजेपी सरकार ने इस दौरान दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को भी मंजूरी दी थी।

Lunar Eclipse on Holi: होली के दिन लगेगा चंद्रग्रहण, क्या करें, क्या न करें? गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी सलाह