महाकुंभ भगदड़ में हादसे के दौरान शिकार हुए MP के लोगों को मदद का ऐलान, हेल्पलाइन नंबर जारी

महाकुंभ भगदड़ में हादसे के दौरान शिकार हुए MP के लोगों को मदद का ऐलान, हेल्पलाइन नंबर जारी

स्वतंत्र बोल
प्रयागराज 30 जनवरी 2025.
प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर घटित हुई भगदड़ की घटना का शिकार हुए मध्य प्रदेश के लोगों को आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धालुओं के असमय काल कवलित होने पर दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है.इसके अलावा किसी प्रकार की घटना दुर्घटना की जानकारी के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने अपना हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, “छतरपुर जिले के रहने वाले कुछ श्रद्धालु भी प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ का शिकार हुए सूचना मिली, जानकारी के मुताबिक हुकुम बाई लोधी सहित कुछ श्रद्धालु काल के ग्रास में समा गए हैं”.

ad

प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन

youtube

इसके अलावा यह भी कहा गया है कि नियमानुसार जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी. इसके अलावा घायलों को लेकर भी सरकार ने उच्च स्तरीय उपचार करने का भी ऐलान किया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि श्रद्धालुओं के साथ हर परिस्थिति में मध्य प्रदेश सरकार खड़ी हुई है.

मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ में मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के दुर्घटना का शिकार होने संबंधी या अन्य जानकारी के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए. यह हेल्पलाइन नंबर वल्लभ भवन के सिचुएशन रूम का है. जहां से श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है. दोनों हेल्पलाइन नंबर 0755 270 8055 और 0755 27 0 8059 है.

प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर घटित हुई भगदड़ की घटना का शिकार हुए मध्य प्रदेश के लोगों को आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धालुओं के असमय काल कवलित होने पर दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन

इसके अलावा यह भी कहा गया है कि नियमानुसार जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी. इसके अलावा घायलों को लेकर भी सरकार ने उच्च स्तरीय उपचार करने का भी ऐलान किया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि श्रद्धालुओं के साथ हर परिस्थिति में मध्य प्रदेश सरकार खड़ी हुई है.

मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ में मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के दुर्घटना का शिकार होने संबंधी या अन्य जानकारी के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए. यह हेल्पलाइन नंबर वल्लभ भवन के सिचुएशन रूम का है. जहां से श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है. दोनों हेल्पलाइन नंबर 0755 270 8055 और 0755 27 0 8059 है.

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देशभर से करोड़ों लोग पहुंच रहे हैं। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ मेले में विशेष भीड़ पहुंची। इस वजह से भगदगड़ जैसे हालात हो गए। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।अब इस भगदड़ के अगले ही दिन यानी आज गुरुवार को महाकुंभ में एक बार फिर से आग लग गई। यह आग महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बने टेंट सिटी में लगी। बता दें कि इससे पहले भी महाकुंभ में आग लग गई थी। इस महाकुंभ में यह दूसरी बार आग लगी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अब इस भगदड़ के अगले ही दिन यानी आज गुरुवार को महाकुंभ में एक बार फिर से आग लग गई। यह आग महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बने टेंट सिटी में लगी। बता दें कि इससे पहले भी महाकुंभ में आग लग गई थी। इस महाकुंभ में यह दूसरी बार आग लगी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दर्जनभर से ज्यादा टेंट जलकर खाक:
हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। टेंट सिटी के दर्जन भर से अधिक टेंट जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

अचानक जलने लगे टेंट:
यह आग महाकुंभ सेक्टर-22 एरिया में लगी, जो झूसी के छतनाग घाट और नागेश्वर घाट के बीच में है। गुरुवार को यहीं पर अचानक से कई टेंट जलने लगे। आग देखकर श्रद्धालु अपने-अपने टेंटों से बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई।

19 जनवरी को भी लगी थी आग:
बता दें कि इससे पहले 19 जनवरी को महाकुंभ में बड़ा आग हादसा हुआ है। सेक्टर-19 में बनाए गए गीता प्रेस के पंडालों में आग लग गई थी। आग से कई टेंट जल कर राख हो गए थे। सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ था, जिससे आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया था।

महाकुंभ में दूसरी बार लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर खाक, लाखों का नुकसान