स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 28 मार्च 2025. नवरात्रि देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पर्व है। जो साल में चार बार आता हैं। नवरात्रि के अंतिम दो दिन यानी अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष आयोजन होता हैं।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
कुछ लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते है तो वहीं कई लोग नवमी तिथि पर भी कन्या पूजन करते हैं। कन्या पूजन के लिए छोटी कन्याओं को स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाया जाता हैं। इसके साथ ही कन्याओं को उनका मनपसंद तोहफा दिया जाता है तो आइए जानते हैं कि आप कन्या पूजन के दिन घर आई देवियों को कौन से 5 उपहार दे सकते हैं।
लंच बॉक्स
छोटी बच्चियों को स्कूल लंच बॉक्स उपहार में दे सकते हैं। आजकल बाजार में बहुत सुंदर डिजाइन के लंच बॉक्स मिल रहे हैं। उन्हें प्रिंसेस या यूनिकॉर्न प्रिंट के लंच बॉक्स तोहफे में दे सकते हैं। बच्चों को काफी पसंद आ सकता हैं।
हेयर एक्सेसरीज
Image Source- Freepik
बच्चियों को कलरफुल हेयर क्लिप और हेयर बैंड्स गिफ्ट में दे सकते हैं। आजकल बच्चियों को मेकअप और मैचिंग क्लिप का काफी शौक होता है। आपको बाजार में बटरफ्लाई बनी या कई सुंदर-सुंदर डिजाइन की हेयर क्लिप मिल जाएगी।
पर्स
आप बच्चियों को पर्स दे सकते हैं। बच्चों के लिए आजकल बाजार में कई तरह के डिजाइनर पर्स आ रहे हैं। जो किफायती दाम पर भी उपलब्ध हैं।
घड़ी
बच्चों को घड़ी देखना आए या नहीं लेकिन घड़ी पहनने का बहुत शौक होता है। बाजार में सस्ती कीमत पर भी बच्चों की घड़ियां मिल रही हैं। आप ये भी दे सकते हैं।
पिग्गी बैंक
छोटे बच्चों को पैसों को कलेक्ट करने का बहुत शौक होता है। इसलिए आप उन्हें तोहफे में पिग्गी बैंक दे सकते हैं। जिससे वे अपने सारे पैसे उसमें जमा कर सकें। यह तोहफा कन्याओं को बहुत पसंद आएगा, और यह उन्हें बहुत काम भी आएगा।
