भारत के दुश्मन सावधान! Army Day पर PM मोदी ने नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 15 जनवरी 2025:
प्र
धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मी दिवस के मौके पर आज भारतीय नौसेना डॉकयार्ड में तीन युद्धपोत समर्पित किया. ये तीनों युद्धपोत हैं- आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर. भारत की समुद्री ताकत को मजबूती देने में ये तीनों युद्धपोत काफी उपयोगी साबित होंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत की समुद्री विरासत नेवी के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है.

पीएम मोदी ने कहा कि ये पहली बार हो रहा है जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है. गर्व की बात कि ये तीनों मेड इन इंडिया हैं. उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना को नया सामर्थ्य और विजन दिया था. आज उनकी इस पावन धरती पर 21वीं सदी की नेवी को सशक्त करने की तरफ हम एक बड़ा कदम उठा रहे हैं.

21वीं सदी की नेवी को सशक्त बनाने का अभियान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत की समुद्री विरासत नेवी के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है. उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना को नया सामर्थ्य और विजन दिया था. आज उनकी इस पावन धरती पर 21वीं सदी की नेवी को सशक्त करने की तरफ हम एक बड़ा कदम उठा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि तीनों युद्धपोत मेड इन इंडिया हैं.

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो, ये देश की प्राथमिकताओं में से एक है. जल हो, थल हो, नभ हो, गहरा समुद्र हो या असीम अंतरिक्ष, हर जगह भारत अपने हितों को सु​रक्षित कर रहा है. निरंतर रिफॉर्म किए जा रहे हैं.

15 करोड़ का सट्टा लगा था, पुलिस ने मारी रेड