राज्योत्सव 2025: उपराष्ट्रपति के हाथों 41 हस्तियों को मिलेगा राज्य अलंकरण पुरुष्कार, देखें पूरी सूची

राज्योत्सव के आखिरी दिन नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के अंतिम दिवस में आज राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष 41 हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में राज्य अलंकरण प्राप्त करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं की सूची जारी की।

देखे मुख्य सम्मान और पुरुष्कार प्राप्त करने वालों की सूची –
मुख्य सम्मान और पुरस्कार
• शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान – हिरेश सिन्हा (आदिवासी चेतना)
• यति यतनलाल सम्मान – भारतीय कुष्ठ निवारक संघ (अहिंसा एवं गौ रक्षा)
• गुंडाधूर सम्मान – ज्ञानेश्वरी यादव (खेल)
• मिनीमाता सम्मान – ललेश्वरी साहू (महिला एवं बाल विकास)
• गुरु घासीदास सम्मान – भुवनदास जांगड़े एवं शशि गायकवाड़ (सामाजिक सेवा)
• ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार – प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, डोम (सहकारिता)
• हबीब तनवीर सम्मान – डॉ. कुंज बिहारी शर्मा (समकालीन रंगकर्म)
• महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान – चांदनी साहू (तीरंदाजी)
• पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान – चित्तरंजन कर (हिंदी साहित्य)
• चक्रधर सम्मान – पं. कीर्ति माघव लाल व्यास (शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य)
• दाऊ मंदराजी सम्मान – रिखी क्षत्रिय (लोक नाट्य एवं लोक शिल्प)
• डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार – थनेन्द्र कुमार साहू एवं वामन कुमार टिकरिहा (कृषि)
• महाराजा अग्रसेन सम्मान – राजेंद्र अग्रवाल (सामाजिक समरसता)

🗞️ पत्रकारिता क्षेत्र के सम्मान
• चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार – डॉ. संदीप कुमार तिवारी (प्रिंट मीडिया हिंदी)
• डॉ. सोमेश कुमार पटेल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिंदी)
• अभिषेक शुक्ला (प्रिंट मीडिया अंग्रेज़ी)
• मधुकर खेर स्मृति पुरस्कार – भावना पांडेय (प्रिंट मीडिया अंग्रेज़ी)

💫 अन्य विशिष्ट पुरस्कार
• दानवीर भामाशाह सम्मान – नीरज कुमार बाजपेयी
• धन्वंतरि सम्मान – अजय कृष्ण कुलश्रेष्ठ
• मत्स्य विकास पुरस्कार – सुखदेव दास
• आदिवासी सेवा सम्मान – जंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण संस्था
• श्रम यशस्वी पुरस्कार – मिथलेश कुमार आदिल, अग्रसर टीम जिला दुर्ग एवं एनटीपीसी लिमिटेड लारा
• पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान – योगेश कुमार साहू (अपराध अनुसंधान)
• छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान – मनीष तिवारी
• देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार – रोहित कुमार कोसरिया
• किशोरी मोहन त्रिपाठी पुरस्कार – सुनील सोनी
• लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान – राकेश तिवारी
• लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार – डॉ. विनोद कुमार वर्मा
• किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण – अनुराग बसु (सिनेमा निर्देशन)

🌺 विशेष सम्मान
• बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान – खेम चंद, डॉ. सुरेश मणि त्रिपाठी, डॉ. भूपेंद्र करवन्दे, भरतलाल सोनी
• वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार – प्रेमशीला बघेल
• माता बहादुर कलारिन सम्मान – शिल्पा पांडेय सृष्टि
• पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान – अवधेश कुमार
• संस्कृति भाषा सम्मान – डॉ. दादू भाई त्रिपाठी

error: Content is protected !!