जब दिल्ली में लक्ष्मी राजवाड़े में मिली केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री से, बताया छत्तीसगढ़ मना रहा ‘महतारी गौरव वर्ष’

स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 फरवरी 2026. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से सौजन्य भेंट कर प्रदेश में संचालित महिला एवं बाल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप मनाया जायेगा। इस पहल का उद्देश्य माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्वावलंबन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को विकास की धुरी मानते हुए योजनाओं को और अधिक प्रभावी स्वरूप दे रही है।

ad

मंत्री राजवाड़े ने संचालित विभिन्न योजनाओ जिसमे पोषण अभियान की प्रगति, बाल संरक्षण सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, आंगनबाड़ी व्यवस्थाओं के उन्नयन तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर सकारात्मक एवं परिणाममुखी विचार-विमर्श हुआ। विभाग द्वारा संचालित नवाचारों, जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों तथा हितग्राहियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी साझा की।

youtube

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने योजनाओं के प्रभावी संचालन, मॉनिटरिंग तंत्र को मजबूत करने तथा पात्र हितग्राहियों तक लाभ की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।