स्वतंत्र बोल
रायपुर 10 फरवरी 2025. आगामी 28 फरवरी को रायपुर मे छत्तीसगढ़ यूथ वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के होने वाले कॉमेडी शो को किसी भी हालत में होने नहीं दिया जाएगा। यह बात छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहीं। गांधी ने कहा कि हाल ही मे मुंबई मे इनके द्वारा आयोजित शो मे पैरेंट्स पर खुलेआम भद्दे और अश्लील कंटेंट किए गए।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जो बेहद शर्मनाक व निंदनीय है.जिसको देखते हुए रायपुर के आम नागरिकों ने निर्णय लिया है कि रायपुर के वीआईपी रोड स्थित होटल में आगामी 28 फरवरी को आयोजित इस कॉमेडी शो को होने नहीं दिया जाएगा। आयोजकों को भी समझाइए दी गई है कि ऐसे कार्यक्रमों को न रखें। गांधी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार को संज्ञान लेते हुए पूरे देश में इनके होने वाले कॉमेडी शो पर एक्शन लेते हुए तत्काल रोक लगाए।
