स्वतंत्र बोल
बिलासपुर 09 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया है। रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक के पास से जब दो सूटकेस और एक बैग की तलाशी ली गई, तो अंदर का नजारा देख हर कोई चौंक गया।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मामला बेलगहना क्षेत्र का है, जहां पुलिस और एसीसीयू टीम को सूचना मिली थी कि टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष) निवासी बिलासपुर बताया। जब उसके पास मौजूद दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के कुल 81 बंडल बरामद हुए।
नोटों की गिनती करने पर कुल राशि 17 लाख 90 हजार रुपये निकली। इतनी बड़ी मात्रा में नए नोट मिलने से पुलिस का शक और गहरा गया। फिलहाल पुलिस ने पूरी रकम को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया है।
पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की। अब युवक से लगातार पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक पैसों के स्रोत को लेकर कोई ठोस जवाब सामने नहीं आ पाया है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर नए नोट युवक तक पहुंचे कैसे? क्या यह हवाला का मामला है या फिर इसके पीछे कोई और बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है?
फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है और इस रहस्यमयी रकम की सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
