रांची में दर्दनाक हादसा, तिरू फॉल में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत

Jharkhand: रांची में दर्दनाक हादसा, तिरू फॉल में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत

स्वतंत्र बोल
रांची ,17  जनवरी  2025:
झारखंड के रांची(Ranchi) में एक दर्दनाक घटना हुई है, जहां बुढ़मू प्रखंड के तिरू फॉल(Tirufall) में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों में से दो सगे भाई थे, जो रांची में रहते थे, जबकि तीसरा मृतक युवक चान्हों करकट का निवासी था. दोनों सगे भाई गुरुग्राम में काम करते थे. दोनों भाइयों के साथ तीन अन्य लोगों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक है.

ad