स्वतंत्र बोल
रायपुर 05 मार्च 2025. कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति बलदेव भाई शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने पर संभाग कमिश्नर आईएएस महादेव कावरे बुधवार को कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। श्री कांवरे का विस्तृत प्रशासनिक एवं सुदीर्घ अनुभव है। नवनियुक्त कुलपति का स्वागत कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा (रा.प्र.से.) ने किया। तत्पश्चात एक संक्षिप्त कार्यक्रम में निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर बल्देव भाई शर्मा को विदाई, स्मृति चिन्ह और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, आधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुलपति श्री कांवरे द्वारा कुलसचिव को निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पत्रकारिता, मीडिया शिक्षा और मीडिया इंडस्ट्रीज के साथ लिंकेज कार्यक्रमों एवं अकादमिक करिकुलम को प्राथमिकता के साथ बेहतर एवं नवोन्मेषी रूप से क्रियान्वित करें। मीडिया शिक्षा में रोजगारोन्मुखी ट्रेनिंग में विशेष पहल हो, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की प्रेरणा और आदर्श से प्रेरित यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय मीडिया गुरुकुल के रूप में देश भर में प्रतिष्ठा अर्जित करें, यह हम सब का प्रयास हो। श्री कावरे ने छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों और सुशासन के अनुरूप पत्रकारिता और मीडिया शिक्षा से छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों के विद्यार्थी, समाज के ओबीसी, एससी, एसटी सहित गरीब वर्ग को अधिक अधिक से अधिक लाभ हो ऐसा सार्थक कार्य होना चाहिए।
विश्वविद्यालयीन कर्मियों की झूठी शिकायत, परेशान विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पुलिस में की शिकायत


