मुंबई को फिर दहलाने की धमकी, कॉल करने वाला बोला- आज-कल या दो दिन में होगा बड़ा धमाका, रोक सकते हो तो रोक लो

मुंबई को फिर दहलाने की धमकी, कॉल करने वाला बोला- आज-कल या दो दिन में होगा बड़ा धमाका, रोक सकते हो तो रोक लो

स्वतंत्र बोल
मुंबई, 13 मई 2025:
पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस को  मुंबई को दहलाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आए । ईमेल में कहा गया है कि ब्लास्ट कब और कहां होगा, यह पता लगाने का कोई तरीका नहीं है। इसलिए धमकी को नजरअंदाज न करें। पुलिस को इस मेल के बारे में सारी जानकारी दे दी गई है। अब मेल भेजने वाले शख्स की तलाश जारी है।

ad

मुंबई की साइबर टीम आईपी एड्रेस के जरिए धमकी भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जब तक उसका पता नहीं लग जाता, मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। अब तक धमकी के जितने भी मामले आए हैं, वे सभी फर्जी निकले हैं। हालांकि, पुलिस ऐसी किसी भी धमकी को हल्के में लेने की गलती नहीं करती। जब तक आरोपी सेंडर का पता नहीं लग जाता, पुलिस अलर्ट रहती है।

youtube

पहले भी मुंबई पुलिस को मिली है ऐसी धमकी
इससे पहले मई की शुरुआत में ही मुंबई पुलिस को एक कॉल आया था, जिसमें ऐसे ही धमाके की धमकी दी गई थी। आरोपी कॉलर का कहना था कि अंधेरी ईस्ट के एक फ्लैट में एक बैग में बम रखा है। इस कॉल के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच की तो पता चला कॉल झूठा था। आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था। इसलिए पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की।

वहीं, अप्रैल में मुंबई पुलिस को जब ऐसा कॉल आया तो आरोपी ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा बताया था। उसने कहा था कि पूरी मुंबई को बम से उड़ा दिया जाएगा। पुलिस ने जांच में यह धमकी भी फर्जी पाई थी और आरोपी को पकड़ लिया गया था।