स्वतंत्र बोल
रायगढ़, 22 फरवरी 2025: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तीसरे और अंतिम चरण के लिए लैलूंगा, घरघोड़ा और तमनार विकासखंड में 23 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए एक दिन पहले 22 फरवरी को मतदान दलों को सामग्री वितरण कर रवाना किया गया।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
तीसरे चरण में तीन विकासखंडों के 175 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए कुल 435 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें तमनार के 61 ग्राम पंचायतों के लिए 142 मतदान केंद्र, घरघोड़ा के 42 ग्राम पंचायतों के लिए 113 मतदान केंद्र और लैलूंगा के 75 ग्राम पंचायतों हेतु 180 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में भी मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरित कर रवाना किया गया। 23 फरवरी को सुबह 07 से दोपहर 03 बजे तक वोटिंग होगी। जिसके पश्चात वहीं वोटों की गिनती की जाएगी।
तीसरे चरण में 2.18 लाख मतदाता डालेंगे वोट
तीसरे और अंतिम चरण में तीन विकासखंड के कुल 2 लाख 18 हजार 131 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 1 लाख 06 हजार 760 पुरुष और 1 लाख 11 हजार 371 महिला मतदाता शामिल हैं। इसमें तमनार विकासखंड के 34 हजार 779 पुरुष और 35 हजार 946 महिला मतदाता हैं। घरघोड़ा के 25 हजार 669 पुरुष और 27 हजार 650 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत 46 हजार 312 पुरुष और 47 हजार 775 महिला मतदाता शामिल हैं।
CG BREAKING: देवेंद्र यादव के खिलाफ फिर FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
