जंगल से निकला मौत का साया, हाथी के हमले में गई दो ग्रामीणों की जान, प्रशासन ने देर रात पहुंचाई राहत

स्वतंत्र बोल
रायपुर,12 मई 2026:
 छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथी के हमले ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। कल्याणपुर गांव में हुए दर्दनाक हादसे में दो ग्रामीणों की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर जिला प्रशासन और वन विभाग ने तेजी दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा राशि वितरित की।

ad

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि प्रभावित परिवारों को बिना किसी देरी के आर्थिक सहायता पहुंचाई जाए। इसके बाद वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सूरजपुर मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों के परिजनों के खातों में सहायता राशि ट्रांसफर कर दी।

youtube

जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर निवासी दो ग्रामीणों की हाथी हमले में मौत हुई थी। विभागीय दस्तावेजों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि स्वीकृत की गई। हितग्राही श्रीमती कांति भोई और श्रीमती राजेश्वरी सिंह श्याम को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में 5 लाख 50 हजार रुपये की राशि भेजी गई है।

इसके अलावा डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सूरजपुर को भी 50-50 हजार रुपये डीबीटी के जरिए उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि प्रभावित क्षेत्र में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा रहना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हाथी-मानव संघर्ष को कम करने के लिए प्रशासन लगातार सतर्क है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भय का माहौल जरूर है, लेकिन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी इस पहल के लिए मंत्री और प्रशासन का आभार जताया है।