स्वतंत्र बोल
सूरजपुर 08 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 10 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला शासकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 346 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, फील्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मोबाइल रिपेयरिंग टेक्नीशियन सहित कई पद शामिल हैं।
मेले में अलग-अलग कंपनियों द्वारा भर्ती की जाएगी, जिसमें भिलाई, अंबिकापुर, नोएडा, कोरबा और राजनांदगांव की संस्थाएं शामिल हैं। इसके अलावा एलआईसी द्वारा बीमा सखी के पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिससे महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर खुलेंगे।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। बिना पंजीयन के किसी भी अभ्यर्थी को प्लेसमेंट कैम्प में शामिल नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की मूल प्रति और छायाप्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी होगा। इस भर्ती के लिए सामान्य आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
यह रोजगार मेला उन युवाओं के लिए खास मौका है जो लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं। एक ही जगह पर इतने बड़े स्तर पर भर्ती होने से उम्मीद है कि सैकड़ों युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा।
