26 अप्रैल को आद्य गुरु शंकराचार्य जयंती समारोह, राजधानी के शहीद वीर स्मारक भवन में।

स्वतंत्र बोल
रायपुर 08 अप्रैल 2026.  छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज पंजीयन क्रमांक 1657 द्वारा 26 अप्रैल को राजधानी के शहीद वीर स्मारक भवन में आद्य गुरु शंकराचार्य स्वामी जी का प्राकट्य उत्सव मनाया जायेगा। आयोजन के सम्बन्ध में हाल ही में हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैयारी जारी है। प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियो ने अनुसार प्रति वर्ष होने वाले आद्य गुरु शंकराचार्य स्वामी का जयंती समारोह इस बार खास होगा, विभिन्न जिलों में इसकी तैयारी चल रही है। कार्यक्रम में समाज के सभी महंतगण, संरक्षकगण, संस्थापकगण, प्रबुद्धजन, माताये और बहने युवाओं, बच्चों तथा प्रदेश/समस्त जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहनपुरी गोस्वामी (दुर्ग), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र पुरी (भिलाई), सुधीर बन गोस्वामी प्रदेश कोषाध्यक्ष (कोहका), योगेंद्र पूरी गोस्वामी संस्थापक सदस्य (मुंगेली) , संजय गिरी प्रदेश महासचिव (मुंगेली) कुबेर प्रकाश गिरी संस्थापक एवं संरक्षक सदस्य महासमुंद, आनंद गिरि जिलाध्यक्ष महासमुंद, प्रभाकर बन गोस्वामी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वेद पुरी गोस्वामी जिलाध्यक्ष रायपुर, दिनेश पूरी गोस्वामी जिलाध्यक्ष बिलासपुर, दीपक बन जिलाध्यक्ष दुर्ग-भिलाई, नीलम बन जिलाध्यक्ष धमतरी, विजय पूरी धमतरी, संतोष पूरी जिलाध्यक्ष बेमेतरा, भूपेंद्र गोस्वामी जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।