रायगढ़ । बड़पारा रेलवे स्टेशन मार्ग पर युवक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूटने की वारदात का कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी के साथ-साथ वारदात में प्रयुक्त दो बाइक—आर15 और पल्सर एनएस 200 भी बरामद कर ली है। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये है। जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल की शाम प्रार्थी दिगम्बर एक्का (20 वर्ष), निवासी बैस्कीमुड़ा लैलूंगा, अपने साथियों सचिन मिंज और राकेश मिंज के साथ कलकत्ता जाने के लिए रायगढ़ आया था। तीनों बस से उतरकर पैदल रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी शाम करीब 5.30 बजे बड़पारा शराब भट्ठी के पास आर15 बाइक पर बैठे युवकों ने गाली-गलौच करते हुए दिगम्बर के जेब से ₹1200 और मोटरोला कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत ₹20,000) लूट लिया और मारपीट कर फरार हो गए।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की। बड़पारा शराब भट्ठी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद संदिग्धों की पहचान हुई और दो आरोपियों—अनिकेत रत्ना उर्फ टाका (निवासी रामभाठा) और जैकी खान (निवासी ढिमरापुर)—को हिरासत में लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पहचान करवाई गई। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी छोटू राजपूत उर्फ अजय व एक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने धरपकड़ में आरोपी छोटू राजपूत उर्फ अजय को भी पकड़ा । पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर लूटी गई नकदी ₹400, मोबाइल फोन, नीले रंग की आर15 बाइक (कीमत ₹1.5 लाख) और पल्सर एनएस 200 (सीजी 13 यूए 8254, कीमत ₹50,000) बरामद की। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 195/2025, धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी अनिकेत रत्ना उर्फ टाका (निवासी रामभाठा) और जैकी खान (निवासी ढिमरापुर) पूर्व में भी मारपीट के आरोपी रहे हैं जिनका थाना कोतवाली में मारपीट का अपराध दर्ज है।
