स्वतंत्र बोल
रायपुर 05 मार्च 2025.छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। कार्यवाही 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू हुई, जिसमें आज राजस्व और आपदा प्रबंधन से जुड़े सवाल उठाए गए। लेकिन इस दौरान सदन में एक और अहम मुद्दा उठ खड़ा हुआ—भारतमाला प्रोजेक्ट।
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि उन्हें आज सुबह 10:30 बजे इस प्रोजेक्ट से जुड़ा जवाब दिया गया। इसके बाद बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने असंतोष जताते हुए कहा कि यह परंपरा उचित नहीं है, और उन्होंने सदन से उचित व्यवस्था की मांग की।
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रश्नकाल से पहले ही जवाब मिलना सही नहीं है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री को निर्देश दिया कि प्रश्नों के जवाब पूरी गंभीरता से और समय पर दिए जाएं। इसके बाद रमन सिंह ने यह भी कहा कि अगले हफ्ते भारतमाला प्रोजेक्ट पर सदन में विस्तृत चर्चा की जाएगी।खेल न केवल मनोरंजन, बल्कि अनुशासन और खेल भावना का प्रतीक : सांसद बृजमोहन


