“नीचे आओ बात करनी है…” बोलकर किया किडनैप: रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी के अपहरण के पीछे क्या है वजह?

Police investigating SUV crime s…

स्वतंत्र बोल
रायपुर 3 अक्टूबर 2026 :
राजधानी रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण का मामला सामने आया है। खमतराई थाना क्षेत्र के डीएम टावर के पास 2 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:28 बजे तीन लोग कारोबारी प्रतीक राय को काले रंग की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले गए। घटना के बाद से उनका मोबाइल फोन बंद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ad

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक राय घर से खाना खाने के लिए डीएम टावर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें बातचीत के बहाने नीचे बुलाया। नीचे पहुंचने के बाद उन्हें जबरन काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठाया गया और तीनों लोग उन्हें लेकर वहां से चले गए।

youtube

यूपी पासिंग स्कॉर्पियो बनी अहम सुराग

घटना के बाद प्रतीक राय से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उनकी पत्नी अनिता राय ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस स्कॉर्पियो नंबर UP 32 RR 7454 को जांच का अहम आधार मानकर आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के एक युवक ने तीन संदिग्धों में से दो के मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए हैं।

पुलिस अब इन मोबाइल नंबरों और वाहन से जुड़ी जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

खमतराई पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही संदिग्धों और प्रतीक राय की तलाश की जा रही है।

फिलहाल कारोबारी के अपहरण की वजह और उनकी मौजूदा स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस इन्हीं बिंदुओं को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है।