कार्रवाई करने पहुंची टीम पर टूट पड़ी भीड़, जानिए क्यों भड़की हिंसा

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 23 सितंबर 2026:
भाठागांव में बुधवार को सब्जी बाजार हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। विवाद के बाद नगर निगम के 4-5 कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी है। एक पुलिस जवान के भी घायल होने की खबर है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

ad

सब्जी बाजार हटाने पहुंची थी टीम

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की टीम भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद निगम की टीम के साथ मारपीट हुई। घटना में नगर निगम के 4-5 कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। एक पुलिस जवान के भी घायल होने की खबर है।

youtube

पुरानी बस्ती थाने पहुंची निगम टीम

घटना के बाद नगर निगम की टीम पुरानी बस्ती थाने पहुंची है। निगम की ओर से मामले में एफआईआर की तैयारी की जा रही है। मारपीट की घटना के बाद भाठागांव क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई एफआईआर दर्ज होने के बाद सामने आएगी।