मड़ई मेले में आइसक्रीम बेचने आया था युवक, पुरैना के पास किसने मारा चाकू?

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 14 नवंबर 2026:
 छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मड़ई मेले में आइसक्रीम बेचने पहुंचे राजस्थान के एक युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान राम प्रकाश बिल के रूप में हुई है। वह राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है। वह व्यापार के सिलसिले में धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेले में आइसक्रीम बेचने आया था।

ad

पुरैना गांव के पास पीठ पर मारा चाकू

जानकारी के अनुसार, युवक मड़ई मेले में कारोबार कर रहा था। इसी दौरान पुरैना गांव के पास अज्ञात लोगों ने उसकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

youtube

हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।