स्वतंत्र बोल
पटना , 15 मई 2025 : राजधानी पटना सहित मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, पूर्णिया और भागलपुर में अब पिंक बस चलेगी. शुक्रवार (16 मई, 2025) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाई. पिंक बसों के अंदर जाकर मुख्यमंत्री ने इसे बारीकी से देखा.
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इस मौके पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी भी थे. पर्यटन मंत्री शीला कुमारी भी थीं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग से महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अंतर्गत 166 डीलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया.

पहले चरण में ये बसें राज्य के कुल 6 शहरों में चलेंगी. 20 बसों में पटना के लिए 8, मुजफ्फरपुर के लिए 4, दरभंगा के लिए 2, पूर्णिया के लिए 2, भागलपुर के लिए 2 और गया के लिए 2 बसें हैं.

पिंक बस को अभी पुरुष चालक ही चलाएंगे. महिला ड्राइवर नहीं मिलने से यह फैसला लिया गया है. हालांकि महिला कंडक्टर सभी बसों में रहेंगी. ये बसें सभी शहरी क्षेत्र में ही चलेंगी.

इन बसों में सीसीटीवी कैमरे के साथ पैनिक बटन होगा. चार्जिंग प्वाइंट के साथ माइक की भी सुविधा दी गई है. ड्राइवर के हाथ में ही सारे फीचर कंट्रोल की सुविधा होगी.

मासिक पास के लिए छात्राओं को 400 रुपये देने होंगे. कामकाजी महिलाओं को 550 रुपये देने होंगे. हर दिन महिलाएं सफर करती हैं तो टिकट शुल्क 6 से लेकर 25 रुपये तक होगा.

बता दें कि पिंक बस में सिर्फ महिलाएं ही यात्रा कर सकेंगी. सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं सुरक्षित यात्रा कर सकें. सरकार की ओर से उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है.
