शाही शादी का खर्च, 9 कंपनियों का हिसाब और 15 करोड़ का लेन-देन; ED खंगाल रही पैसों की पूरी कहानी

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 27 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम दिल्ली पहुंच गई है। एजेंसी ने वहां एक कैटरर-बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि इस कारोबारी का संबंध सौरभ चंद्राकर की शाही शादी से है। ED शादी में हुए करोड़ों रुपये के खर्च और रकम के स्रोत की जांच कर रही है। इस मामले में कारोबारी और उसके पिता से जुड़ी 9 कंपनियां भी जांच के दायरे में हैं।

ad

शाही शादी के खर्च की जांच

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर की शादी भव्य तरीके से हुई थी। इसमें देश-विदेश से मेहमान शामिल हुए थे और करोड़ों रुपये खर्च किए जाने की बात सामने आई थी। ED को शक है कि शादी के आयोजन में सट्टे से कमाई गई रकम का इस्तेमाल किया गया। इसी कड़ी में दिल्ली के कैटरर-बिल्डर की भूमिका जांची जा रही है। बताया जा रहा है कि उसने शादी के आयोजन और उससे जुड़ी व्यवस्थाएं संभाली थीं। एजेंसी अब इस कारोबारी और उसके पिता से जुड़ी 9 कंपनियों की भी पड़ताल कर रही है।

youtube

म्यूजिक कंपनी के वकील पर 15 करोड़ लेने का आरोप

जांच में वकील हिमांशु शेखर का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह एक म्यूजिक कंपनी के सह-संस्थापक हैं। आरोप है कि उन्होंने एक मामला निपटाने के लिए सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लिए थे। ED इस रकम के लेन-देन और उसके इस्तेमाल की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, हिमांशु शेखर वर्ष 2023 में सौरभ चंद्राकर के संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों के बीच कई बार बातचीत और लेन-देन होने की जानकारी जांच एजेंसी को मिली है।

रायपुर और बिलासपुर में निवेश की भी जांच

ED फिलहाल सौरभ चंद्राकर से पूछताछ कर रही है। एजेंसी इस कथित लेन-देन से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसी को यह भी शक है कि रायपुर और बिलासपुर में सट्टे से कमाई गई रकम अलग-अलग कारोबार में निवेश की गई। इसी दिशा में कारोबारी कनेक्शन और पैसों के लेन-देन की जांच की जा रही है।