स्वतंत्र बोल
रायपुर 30 अक्टूबर 2026: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद दोनों नेता अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग ठिकानों के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री निवास जाएंगे जे.पी. नड्डा, दुर्ग में होगी पदयात्रा
एयरपोर्ट पर अगवानी के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना हुए। इसके बाद उनका मुख्य कार्यक्रम दुर्ग जिले में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 4 बजे वे दुर्ग में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निकलने वाली पदयात्रा में शामिल होंगे और कार्यक्रम की कमान संभालेंगे।
सुधांशु त्रिवेदी करेंगे पत्रकारों से चर्चा
दूसरी ओर, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी रायपुर एयरपोर्ट से सीधे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां वे पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मीडिया और पत्रकारों से चर्चा करेंगे और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


