फर्जी अफसरों का गैंग पकड़ाया, आईटी वाले बनकर करते थे लूटपाट

स्वतंत्र बोल
कोंडागांव 25 मार्च 2025.
 पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. लूट का मास्टरमाइंड साजेन्द्र बघेल है, जो कोंडागांव का ही रहने वाला है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम, दो कारें और 9 मोबाइल फोन सहित कुल 37.38 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है. मुख्य आरोपी साजेन्द्र बघेल पूर्व में भी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर चुका है.

ad