8 घंटे की पूछताछ के बाद ED ऑफिस से बाहर निकले पूर्व मंत्री लखमा

8 घंटे की पूछताछ के बाद ED ऑफिस से बाहर निकले पूर्व मंत्री लखमा

8 घंटे की पूछताछ के बाद ED ऑफिस से बाहर निकले पूर्व मंत्री लखमा

स्वतंत्र बोल
रायपुर 09 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज दूसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा से पूछताछ की। राजधानी रायपुर क पचपेड़ी नाका पुजारी चैंबर स्थित ED के क्षेत्रीय कार्यालय में 8 घंटे की पूछताछ के बाद दोनों बाहर आ गए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ईडी ने उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जैसे अन्य लोग ईडी द्वारा परेशान करने की बातें करते हैं, वैसा कुछ उनके साथ नहीं हुआ।