स्वतंत्र बोल
रायपुर 31 मई 2025. लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर भोपाल के जंबूरी मैदान में 31 मई को महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पीएम मोदी ने जनजातीय, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान देने वाली महिला कलाकार को प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित किया। खास बात ये रही की इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की जनजातीय महिला कलाकार डॉ. जयमति कश्यप को भी सम्मानित किया गया।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
बता दें कि, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 96-97 में ‘राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान’ की स्थापना की गई। ये सम्मान उन महिला प्रतिभाओं को प्रदान किया जाता है, जो समाज, संस्कृति, कला-साहित्य, सिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जन-कल्याण जैसे भेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं।
पुरस्कार में प्रशस्ति-पत्र और 5 लाख की सम्मान राशि दी जाती है। ऐसे में पीएम मोदी ने वर्ष 2024 का ये प्रतिष्ठित सम्मान छत्तीसगढ़ के कोंडागांव क्षेत्र से आने वाली जनजातीय महिला कलाकार डॉ. जयमति कश्यप को देकर सम्मानित किया।
