स्वतंत्र बोल
रायपुर 18 फरवरी 2026. बलरामपुर में खनन माफियाओ के साथ मिलकर ग्रामीणों पर कहर ढाने वाले राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी करुण डहरिया को सस्पेंड कर दिया गया है। डहरिया जिले के कुसमी अनुभाग में एसडीएम पद पर पोस्टेड थे, डहरिया अवैध खनन को सिर्फ सरंक्षण ही नहीं देते बल्कि अवैध खनन में शामिल थे। डहरिया ने हंसपुर गाँव में बाक्साइड के अवैध खनन के जाँच के नाम पर जमकर गुंडागर्दी की, ग्रामीणों को बेल्ट और रॉड से मारा। जिससे एक ग्रामीण की मौत हुई। पुलिस ने डहरिया समेत चार पर अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है, गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने डहरिया को निलंबित कर दिया है।


