विश्वविद्यालयीन कर्मियों की झूठी शिकायत, परेशान विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पुलिस में की शिकायत

रायपुर 05 जुलाई 2022.  फर्जी और झूठी शिकायतों से परेशान विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शिकायतकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज करने पुलिस थाने में शिकायत किया है। मामला कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का है जहा कुलसचिव ने मुजगहन पुलिस थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।

दरअसल विश्वविद्यालय में पदस्थ कर्मचारियों के खिलाफ छद्म नाम से लगातार शिकायते हो रही थी जो अधिकतर झूठी और मनगढंत निकली। डेविड बंजारे और राहुल सिंह के नाम से विश्वविद्यालय के कर्मियों की शिकायत राजधानी के अलग अलग डाकघरों से डाक के माध्यम से हो रही थी। बीते दो महीनो से लगातार छद्म नामो से शिकायत और उसके जाँच से विश्वविद्यालय प्रबंधन परेशान था। एक ही नाम के शिकायती पत्र पर हर बार घर का पता बदल जाता था। वही उस पते पर पत्र भेजने पर डाक वापस लौट जाता था, ऐसे में प्रबंधन को शिकायत के फर्जी और झूठी होने आशंका हुआ। परेशान विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पुलिस में अपराध पंजीबद्ध करने पत्र दिया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन के कर्मियों ने संबंधित डाकघरों से सीसीटीवी फुटेज निकाला जिसमे एक व्यक्ति हेलमेट लगाकर करीब दर्जन भर डाक पोस्ट ऑफिस में देता दिख रहा है। वही अन्य फुटेज में चेहरा साफ़ दिखाई दे रहा है। विश्वविद्यालयीन कर्मियों को अपने ही संस्थान के स्टेनोग्राफर अविनाश कर्डेकर पर आशंका है, ऐसे में कुलसचिव ने अविनाश से पूछताछ की जिसमे अविनाश ने अनभिज्ञता जताया है। ऐसे में पुलिस को अपराध पंजीबद्ध कर जाँच के लिए लिखा गया है।

 

पर्यवेक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा लगातार: जॉइनिंग के पहले ही बदल दिया पोस्टिंग आदेश, सवालो में संचालक…

 

error: Content is protected !!