Delhi Exit Poll : दिल्ली में मुसलमानों की एकतरफा वोटिंग, ओवैसी ने ओखला-मुस्तफाबाद में किया खेल? बड़ा खुलासा

Delhi Exit Poll Result: दिल्ली में मुसलमानों की एकतरफा वोटिंग, ओवैसी ने ओखला-मुस्तफाबाद में किया खेल? बड़ा खुलासा

स्वतंत्र बोल
दिल्ली 06 फरवरी 2025:
दिल्ली विधानसभा चुनाव एक एग्जिट पोल के नतीजे बेहद चौंकाने वाले आ रहे हैं. ज्यादा नतीजे बीजेपी के पक्ष में आते दिख रहे हैं. ऐसे में एक सवाल ये भी उठता है कि दिल्ली में इस बार मुस्लिम वोटर किसके साथ रहा.इस बीच मुस्लिम वोटर्स को लेकर एक्सिस माई इंडिया का ताजा सर्वे सामने आया है, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है.

ad

टीवी नाइन से बातचीत में एक्सिस माई इंडिया के प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मुस्लिम वोट आप के साथ रहा है. कुछ सीटों पर थोड़ा बंटवारा हुआ है. कांग्रेस को कुछ सीटों पर अच्छा वोट मिला है. ओखला में अच्छी फाइट है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और कांग्रेस को उम्मीदवार ने आप का यहां काफी नुकसान किया है. मुस्तफाबाद में भी मुस्लिम वोट का बंटवारा हुआ है. एआईएमआईएम को और कांग्रेस को यहां वोट मिला है. पिछली बार 78 फीसदी मुस्लिम ने आप को वोट किया था. इसबार 74 फीसदी मुस्लिम ने आप को वोट किया है.

youtube

Delhi Exit Poll :मुस्लिम वोटर ने किस पार्टी को दिया कितना वोट?
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में मुस्लिम मतदाताओं ने 74 फीसदी वोट आम आदमी पार्टी को दिया है, जबकि बीजेपी को सिर्फ 5 फीसदी मुस्लिम वोटर ने ही वोट दिया है. इसके अलावा कांग्रेस को 15 फीसदी मुस्लिम वोट मिले हैं. वहीं महज 6 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं ने अन्य उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया है.

नक्सली प्रेस टीम के कमांडर ने पत्नी के साथ किया सरेंडर, दोनों पर था 5-5 लाख का इनाम