Delhi Election 2025: सीलमपुर में वोटिंग के बीच जमकर हुआ हंगामा, बुर्के पहनी महिलाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप

Delhi Election 2025:

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 05 फरवरी 2025:
  दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बीच सीलमपुर और जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ। सीलमपुर में भाजपा ने बुर्का पहनकर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया है।कुछ महिला मतदाताओं ने शिकायत की है कि उनके वोट पहले से ही डाले जा चुके हैं।

वहीं जंगपुरा विधानसभा सीट पर आप उम्‍मीदवार मनीष सिसोदिया ने एक इमारत में वोटरों को ले जाकर भाजपा द्वारा पैसा बांटने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने कहा पैसे बांटने के आरोप प्रमाणित नहीं हो सके. स्थिति नियंत्रण में है और भ्रम दूर हो गया है।

सीलमपुर में बुर्के में फर्जी मतदान के आरोप के बाद भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंमामा हुआ। दोनों पक्षों के पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई और पुलिस को बीच बचाल करना पड़ा।

Delhi Election 2025:बुर्के की आड़ में आप करवा रही फर्जी मतदान

भाजपा ने आप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने बुर्के की आड़ में बाहर से महिलाओं को लाकर मतदान में धांधली करके इस योजना को अंजाम दिया है। कुछ महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके वोट पहले ही डाले जा चुके हैं। उन्‍होंने अपनी उंगलियां दिखाई जिसमें स्‍याही के निशान नहीं थे।

Delhi Election 2025:म‍हिलाओं के पहले ही पड़ गए थे वोट

दिल्ली पुलिस ने बताया “उस्मानपुर की रहने वाली 26 वर्षीय मोहिनी ने एक पीसीआर कॉल की थी, जिसमें आरोप लगाया कि उसका वोट पहले ही किसी और ने डाल दिया था। जांच में पता चला कि एक जैसे नाम वाली मतदाता मुन्नी देवी, जिनकी उम्र 60 वर्ष है, का पता एक ही होने के कारण भ्रम पैदा हुआ। 60 वर्षीय महिला उसी पते पर पहले किरायेदार थी। सत्यापन के बाद, पीठासीन अधिकारी ने दोनों महिलाओं को वोट डालने की अनुमति दी।

Delhi Election 2025:आर्यन पब्लिक स्कूल में कुछ देर के लिए रोका गया मतदान

एक मतदाता द्वारा आर्यन पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान का आरोप लगाए जाने के बाद सीलमपुर की ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सबीना सादिक का कहना है, “मतदान करने आई एक महिला मतदाता को बताया गया कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है। उस समय, मतदान अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

Delhi Election 2025:भाजपा का अरोप- आप ने तैनात किए हैं लोग

सीलमपुर से भाजपा उम्मीदवार ने आम आदमी पार्टी पर बेईमानी करने का आरोप लगाया। भाजपा ने आप पर मतदान केंद्र पर लगभग 200-300 लोगों को तैनात करने का भी आरोप लगाया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी चाल बिना किसी बाधा के चले।

भाजपा के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किए जाने के बाद आप और कांग्रेस के सदस्य घटनास्थल पर एकत्र हुए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़पें हुईं। हालांकि हंगामे पर पुलिस ने जल्‍द ही काबू पा लिया था, जिससे मतदान जारी रह सका। अधिकारियों ने फर्जी मतदान की किसी भी अन्य घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद भजापा समर्थक शांत हुए।

Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड