रायपुर में क्रिकेट का क्रेज हाई! RCB के दो धमाकेदार मैचों की टिकट सेल शुरू… कहीं मौका हाथ से न निकल जाए

स्वतंत्र बोल
रायपुर,03 मई 2026:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग के हाईवोल्टेज मुकाबलों का रोमांच अब रायपुर में भी देखने को मिलेगा। Royal Challengers Bengaluru (RCB) के दो बड़े मैचों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

ad

जानकारी के मुताबिक, RCB और Mumbai Indians के बीच 10 मई को होने वाले मुकाबले के लिए टिकट बुकिंग आज से शुरू हो गई है। वहीं RCB और Kolkata Knight Riders के बीच 13 मई को खेले जाने वाले मैच की टिकट बुकिंग कल से शुरू होगी।

youtube

टिकट बुक करने के लिए फैंस को केवल RCB की आधिकारिक ऐप और वेबसाइट का ही इस्तेमाल करना होगा। आयोजकों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि किसी भी अनऑफिशियल लिंक या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट खरीदने से बचें, क्योंकि इससे धोखाधड़ी का खतरा बना रहता है।

इस बार स्टेडियम में एंट्री को और आसान बनाने के लिए पहली बार एम-टिकट और QR कोड सिस्टम लागू किया गया है। इससे दर्शकों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और प्रवेश प्रक्रिया तेज होगी। हालांकि, स्टेडियम के अंदर मिलने वाली फूड और अन्य सुविधाओं को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है, जिससे फैंस के बीच थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है।

पुलिस प्रशासन ने भी अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही टिकट खरीदें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

ऐसे में अगर आप भी लाइव मैच का रोमांच स्टेडियम में बैठकर महसूस करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द अपनी टिकट बुक कर लें, क्योंकि सीटें सीमित हैं और मौका कभी भी हाथ से निकल सकता है।