स्वतंत्र बोल
बिलासपुर 29 जनवरी 2025. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन दाखिल करने के बाद अब स्क्रूटनी की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच अब बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस की शिकायत पर अब चुनाव आयोग 5 बजे इस मामले की सुनवाई करेगा।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
दरअसल, बिलासपुर नगर निगम में भाजपा ने पूजा विधानी को महापौर प्रत्याशी बनाय़ा है। पूजा यह मायके से तेलुगु ओबीसी हैं। उन्होंने सिंधी जाति से शख्स से विवाह किया है। नियमतः जातीय सरनेम पति का होना चाहिए।
कांग्रेस ने इसी पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस की शिकायत पर अब चुनाव आयोग 5 बजे इस मामले की सुनवाई करेगा। बीजेपी प्रत्याशी पूजा विधानी को निर्वाचन आयोग की ओर से आज 29 जनवरी को शाम पांच बजे तक अपने जाति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
