इसरो का ऐतिहासिक शतक!, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

इसरो का ऐतिहासिक शतक!, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 जनवरी 2025.
CM विष्णुदेव साय ने भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा, इसरो का ऐतिहासिक शतक! भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सफलता का एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। श्रीहरिकोटा से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने 100वें प्रक्षेपण की ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

ad

GSLV-F15 / NVS-02 मिशन के सफल प्रक्षेपण के साथ, इसरो ने समूचे भारतवर्ष को गौरवान्वित किया है। विक्रम साराभाई और सतीश धवन की दूरदृष्टि से शुरू हुई इस यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुआ है।

youtube

यह उपलब्धि इसरो की पूरी टीम के मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

कांग्रेस ने बीजेपी की मेयर प्रत्याशी के जाति प्रमाण पत्र को बताया फर्जी